Friday, September 7, 2007

वेबदुनिया की सार्थक पहल

वेबदुनिया हिंदी पोर्टल ने एक अच्छी पहल की है। वेबदुनिया ने भी हिंदी ब्लागिंग को चर्चा का विषय बनाना तय किया है। वेबदुनिया पोर्टल पर हर शुक्रवार के दिन एक ब्लॉग के बारे में चर्चा की जाती है। इस शुक्रवार को रवि रतलामी के ब्‍लॉग (http://raviratlami.blogspot.com/) के जरिए तकनीक को समझने का प्रयास किया गया है।